आज रात यानि, 7 सितंबर 2025 रविवार को भारत में चंद्र ग्रहण लगेगा। बाडमेर, जोधपुर सहित भारत के कई हिस्सों में दिखेगा।
बाड़मेर में समय भारतीय समयानुसार
पहला चरण में हल्का अंधेरा, रात 8:58 बजे से
आंशिक ग्रहण, रात 9:57 बजे से
पूर्ण ग्रहण, रात 11:42 बजे से
पूर्ण ग्रहण समाप्त , रात 1:26 बजे 8 सितंबर
समाप्त: सुबह 2:25 बजे 8 सितंबर
सूतक काल का समय
आज दोपहर 12:57 बजे से प्रारंभ होगा। इस समय के दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्यों को न करने की सलाह दी जाती है।
केवल चंद्र ग्रहण को आप खुले आसमान में, बिना किसी विशेष उपकरण के देख सकते हैं, सूर्य ग्रहण को नहीं।
आज यानी 7 सितंबर 2025 को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण Blood Moon होगा। यह खगोलीय घटना रात के समय चंद्रोदय के बाद घटित होगी और भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकती हैं।
कुल मिलाकर, यह ग्रहण लगभग 3 घंटे और 28 मिनट तक चलेगा।
सूतक काल या अशुभ समय हमेशा ग्रहण के करीब 9 घंटे पहले से शुरू होता है, जो कि आज दोपहर 12:57 बजे से प्रारंभ हो जायेगा।
साफ आकाश और कम प्रदूषण वाले स्थानों पर इसे देखना सर्वोत्तम होगा। यदि आप इसे आंखों से नहीं देख सकते, तो कई प्लेटफ़ॉर्म जैसे The Virtual Telescope Project और Time and Date पर इसे लाइव किया जाएगा तो, वहां से देख सकते हैं।
यह ग्रहण कुंभ राशि के पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में हो रहा है, जो कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव दिखाएगा।
वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुम्भ राशियों के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है , विशेषकर स्वास्थ्य, परिवार और करियर के मामलों में।
मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशियों के लिए यह ग्रहण अच्छा परिणाम ला सकता है, करियर मे उन्नति और वित्तीय लाभ।
ग्रहण के समय देवी-देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं।
ग्रहण के बाद घर में शुद्धि के लिए गंगाजल का छिड़काव करें।
ध्यान, पूजा और दान जैसे शुभ कार्य जरूर करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अच्छा हैं